जैसे सहरा में पानी का दरिया हँसा हो....
बिलखते दरख्तों की मुस्कान बन कर
मुहब्बत की बारिश को बरसा गया वो....
मुफ़लिस से जीवन में खुशियों को भर के
उम्मीदों की नई पंख बन कर उड़ा वो....
सहारा है मेरे इस तनहा सफ़र का
भरोसे उसी के ये राही चला हो....
सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो.....

इस लेख को लिखा है मेरे मित्र 'कुंदन कलश' ने। कुंदन हैं तो पत्रकारिता जगत के ही चेहरे पर इस चेहरे के पीछे एक संवेदनशील और भावुक दिल भी धड़कता है जो इस लेख से साफ़ ज़ाहिर होता है। कुंदन ६/७ सालों से मीडिया से जुड़े हैं। इन्होने अपने करियर की शुरुआत जी नेटवर्क से की और आज हमारे संस्थान के प्रमुख सदस्यों में से हैं। मीडिया में अपना योगदान कुंदन विडियो एडिटर और साउंड इंजीनियर के तौर पर दे रहे हैं।
मै अपने घर की टेरिस पर बैठा अखबार पढ़ रहा था, तभी मेरी नज़र एक दस साल की लड़की पर पड़ी, जो बड़े ही तन्मयता और साफ़ मन से भैस का तबेला साफ़ कर रही थी। तभी मेरे मन में ये ख़्याल आया कि कुछ सालों बाद इसे भी अपना घर छोड़ना होगा। जिस घर में वो अपनी उम्र का एक चौथाई साल गुजारेगी, कल उसी घर को मायका कहना होगा। जिसकी न मिटटी अपनी होगी, न आबो-हवा अपना।
''पिछले आलेख में मैंने जर्नलिज्म को सोसाइटी का साईट कहा तो कई लोगों ने मुझे टिपण्णी द्वारा मीडिया को ही मिरर दिखाने की नेक सलाह दी। इसलिए मैंने उन सभी बहन-बंधुओं के लिए मीडिया का एक दूसरा चेहरा सामने लाने का प्रयास किया है।''
हिन्दुस्तान में प्रेस का आगाज़ सम्राट अशोक के ही समय में हो चूका था, जब कलिंगा युद्ध से जुडी जानकारियाँ शिलालेख पर खुदाई जाती थी। मुग़ल शासक भी एक दुसरे को खबर मुहैया कराने के लिये न्यूज़ लेटर का इस्तेमाल किया करते थे। भारत में प्रेस की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने 'बंगाल गैजेट' अखबार को शुरू कर किया। वही पहला प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना १६७४ में बम्बई में हुई। पर टेलीविजन १५ सितम्बर १९५९ को UNESCO, USA, Philips India और भारत सरकार के साझा प्रयास से शुरु हुई। पहला हिंदी न्यूज़ बुलेटिन का प्रसारण १५ अगस्त १९६५ को हुआ, जबकि अंग्रेज़ी न्यूज़ ३ दिसम्बर १९७१ को प्रसारित हुआ। १९९० में केबल टीवी की शुरुआत ने टीवी की दुनिया में क्रांति ला दी। धीरे-धीरे बड़े शहरों से बाहर निकल कर टेलीविजन ने छोटे शहरों और कस्बों को अपना घर बनाया। अब टेलीविजन आम लोगों की जरूरत बनता जा रहा था। अखबार और रेडियो की लोकप्रियता को इस बुद्धू बक्से ने ज़ोरदार चुनौती देनी शुरू कर दी। तब पत्रकार अपने आधे घंटे का न्यूज़ बेस्ड प्रोग्राम दिखाने के लिये दूरदर्शन का मोहताज हुआ करते थे। ९० के आखरी दशक में चौबीस घंटे प्रसारित होने वाले न्यूज़ चैनल के आगाज़ ने मीडिया को नई शक्ति दी। इसकी अपार लोकप्रियता देख कुछ विदेशी टीवी नेटवर्कों ने भी 24/७ न्यूज़ चैनल की शुरुआत की। बड़े शहरों की बड़ी ख़बर के साथ-साथ छोटे शहरों की छोटी-छोटी खबरें भी सुर्खियाँ बनने लगी। भ्रष्टाचारी बरबाद होने लगे, अपराधी गिरफ़्तार होने लगे, सफ़ेदपोश बेनकाब होने लगे। घूसखोरी-कमीशनखोरी अब सुरक्षित नहीं रही, शोषितों को जुबान मिल गई, और तभी से मुहीम तेज़ हो गई इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर तालाबंदी की. वही कोशिश जो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में तेजी से फ़ैल रहे 'प्रेस' पर लगाने के लिये की थी। उसका असर भी हुआ, जब पहली बार १७९५ में प्रेस सेंसरशिप मद्रास में लागू हुआ। एक के बाद एक कई तरह की पाबंदी प्रेस पर जबरन लाद दिए गए। हद तो तब हुई जब १८२३ में पहला प्रेस ऑर्डिनेंस इशू हुआ और प्रेस पर पेनाल्टी-फ़ाइन भी जारी कर दिया गया। आज़ादी की जंग के वक़्त प्रेस को मजबूत बनाने का बीड़ा उठाया महात्मा गाँधी, नेहरु, लाला लाजपत राय, सुरेन्द्र नाथ बनर्जी, गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, अरबिंदो घोष और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने। गाँधी जी ने अगस्त १९४२ को 'यंग इंडिया' में लिखा कि ''It is better not to issue newspapers than to issue them under a feeling of suppression''. फिजूल की बंदिश प्रेस का कुछ बिगाड़ तो नहीं पाई उल्टे प्रेस धीरे-धीरे आवाम की आवाज़ बनता चला गया। टेलीविजन के भारत में जन्म लेने से पहले ही समाज के ठेकेदारों ने इसके दुष्प्रभाव की जमकर वकालत की थी। इनके विरोध की वजह थी कि समाज और संस्कृति पर इसका बुरा असर पड़ेगा। पर हुआ ठीक उल्टा, टीवी के आने से समाज निर्माण में काफी मदद मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति को ग्लोबल इमेज़ मिला। आये दिन मीडिया को लेकर बहस होती रहती है पर अबकी बार सरकार जो तानाशाही रवैया दिखा रही है वो भारत में मीडिया आन्दोलन को हवा दे सकती है। मीडिया अपना एथिक्स और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी जनता है। जर्नलिज्म नेता, नौकरशाह और न्यायपालिका की जागीर नहीं बन सकता है। यह स्वतंत्र, स्वछंद और स्पष्ट था, है और रहेगा। कभी ब्रिटिश कंपनी अपनी साख बचाने के लिये मीडिया पर कानून का शिकंजा कास दिया था वही आज कुछ भ्रष्ट नेता, मंत्री और अफसर अपनी भ्रष्टाचारी छुपाने के लिये इसपर अंकुश लगाना चाहते है। जजों और वकीलों के बिकने की खबर, नौकरशाहों और अभियंताओं की अकूत संपत्ति की खबर से जो बौखलाहट सामने आई उसी का नतीजा है प्रेस को गुलाम बनाने की साजिश। लोकतंत्र की बिनाह पर काबिज़ सरकार की 'प्रेस' पर लगाम कसने की बात कही से भी लोकतान्त्रिक नहीं लगती है। सरकार को ये समझना चाहिए कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया अपनी यंग एज से गुजर रहा है और इसे अभी और मजबूत और बेबाक बनाने की जरूरत है। नियम बने, कड़े नियम बने पर ऐसे नियम मीडिया को खुद ही बनाने चाहिए न कि ऐसे ब्यूरोक्रेट्स के हाथ की कठपुतली बना देनी चाहिए जिससे इसका अस्तित्व ही ख़त्म हो जाय। सरकार का काम है मीडिया को सहयोग करना, समय समय पर बैठके करना और तमाम जरूरी सुझाव देना जिससे देश की अंदरूनी हालत में सुधार हो सके।
आतंकवाद, नस्लवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और सम्प्रदायेवाद सभी अपराध की श्रेणी में आते हैं। इन सभी से कही न कही देश की अखण्डता को ठेस पहुचता है। कुछ आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर भारत को घायल कर दिया. ये हमलावर बाहर के थे. बवाल मच गया. कुछ दिनों पहले ऐसा ही हमला बिहार, झारखण्ड और यूपी के लोगों पर हुआ. इस बार हमलावर देश के ही थे. दोनों ही हमलों में समानता नहीं थी, पर मकसद एक था देश को नुकसान। दोनों ही अपराध थे, एक आतंकवाद तो दूसरा क्षेत्रवाद. दोनों से देश तोड़ने की बू आती है. जब बिहार के लोगो को पीटा जा रहा था तब यही मराठी चुप थे। दबी जबान से समर्थन भी की जा रही थी, उन्हें अपने नेताओं पर गर्व था. पर इस बार महाराष्ट्र की बात थी तो सारे लोग गुस्सा जताने सड़क पर उतर आये, जिस नेता पर गर्व था उसी पर उंगली उठाई जाने लगी. कहा गया ये सियासी लोमडी हैं सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है। मोमबत्तियां जलाई गई, नुक्कड़-नाटक किये गए, फ़िल्मी कलाकारों ने ब्लॉग लिख कर तो कभी टीवी पर आदर्शवादी टिपण्णी कर अपने बाज़ार भाव बढाते रहे, मानव श्रंखला बनायीं गयी, भारत माता की जयजयकार हुई. तब कहाँ थे ये मुंबई के भाई-बहन जब ऐसा ही हमला गैर मराठिओं पर हुआ. जाने भी गई, कई लोग तो अपंग बना दिए गए. क्या तब देश घायल नहीं हुआ, क्या तब भारत के आँचल को नहीं खिंचा गया. जब अपनी जान पर बात आई तो रोड पर निकल आये, सुरक्षा की गुहार लगाई. तब क्यों नहीं बाहर आकर अपने ही भाई-बंधुओं को मरने से बचाया. ये मुंबई के लोगों की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। इस हमले से अमिताभ भी डर गए. तकिये के नीचे बन्दूक रख कर सोये और ब्लॉग में अपनी संवेदना जाहिर की. पर क्या बच्चन जी आपने कभी उस माँ के बारे में सोचा है जिसका एकलौता बेटा मुंबई अफसर बनने गया था पर लौटा लाश बन कर। उस राहुल राज के बारे में ब्लॉग में क्यों नहीं लिखा जब महाराष्ट्र की पुलिस गोलियों से उसके माथे पर अपराधी लिख दिया. ऐसी ओछी संवेदना, संवेदना नहीं स्वार्थ है. ऐसे सितारों के भीतर अगर संवेदना होती तो ये सिर्फ अपने परिवार की भलाई के लिये मंदिर में सात करोड़ का मुकुट नहीं चढाते, बल्कि गरीबों को दो जुन की रोटी मिले इसके लिये उपाए तलाशते. ऐसे हजारो लोग बेरोजगार हो चुके हैं जिसे मुंबई से निकल दिया गया. चैन से सोने वालो कभी आपने सोचा है कि इन गरीबों के चूल्हों पर पकाने के लिये अनाज तो दूर जलावन के लिये लकडी तक नहीं है. बिहार के नेताओं को कोसा जाता है कि उन्होंने विकास नहीं किया इसलिए लोग दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, ठीक है कुछ हद तक ये बात मान ली जाए, पर मराठी नेता ने कैसा विकास किया जो अदना सा आतंकी पुरे तीन दिनों तक बन्दूक की नोक पर इन्हें नाचता रहा. खैर.... विकसित महाराष्ट्र के लिये ये छोटी बात है, भाई ऐसे विकास से हम पिछडे ही अच्छे हैं, जो अपने लोगो का दर्द समझते हैं। और हा ऐसे ऐसे मराठी नेता से बिहारी नेता अच्छे है जो कम से कम १९० लाशों की ढेर पर बैठ कर ये तो नहीं बोलते की ये तो छोटी बात है. एक और गौर करने लायक बात है, जब आतंकी लाशों का ढेर लगा रहा था, वही क्षत्रपति शिवाजी स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक बिहारी युवक ने करीब ३०० लोगो की जान बचाई. शायद उसके मन में ये भावना नहीं थी कि वो जिसकी जान बचा रहा है मराठी है या बिहारी. अगर ठाकरे की सेना इस बिहारी युवक को मुंबई से भगा दिया होता तो शायद मरने वालो की संख्या १९० नहीं ४९० होता. मेरे भाई सिर्फ अपने घर की तरक्की देखोगे तो घर को लूटता हुआ भी तुम्हे ही देखना होगा. मेरी समझ से मुंबई के लोगो का सड़क पर प्रदर्शन करना महज डर की निशानी है, बेमानी है. खाली आतंकवाद के नाम पर बवाल मचाने वाले क्या कभी सोचा है कि क्षेत्रवाद और सम्प्रदायेवाद से भी देश को खतरा है. आज की ये छोटी मगर खतरनाक क्षेत्रवाद की घटना कब विकराल रूप धारण कर लेगी शायद ही कोई मुंबई की आवाम समझती होगी. हम तभी आपकी बहादुरी समझेंगे जब आप देश पर लगने वाले हर दाग, देश पर उठने वाली हर ऊँगली के खिलाफ मोमबत्ती जलाओगे, भाईचारे की दुआ करोगे, छोटी मानसिकता से उबर कर सबको गले लगाओगे और किसी भी ''वाद'' को पनपने नहीं दोगे. तभी बनेगा ''अपना मुंबई, आमची मुंबई''
कभी सोने की चिडियां कहा जाने वाला हमारा देश सोने का एरोप्लेन बन चुका है। विश्व की महाशक्ति, एशिया का स्वर्ग और चाँद पर पहुँच। हमने सबकुछ तो हासिल कर लिया पर एक चीज़ भूल गए.....वो है हमारा खेत, हवा, जंगल और पानी। आज हम जो कुछ भी हैं सब धरती की देन है। खाने के लिए अनाज, पिने के लिए पानी, साँस लेने के लिए स्वच्छ हवा और विकास के लिए खनिज। हमने चाँद पर तिरंगा तो फहरा लिया पर बाढ़ से बेहाल गरीबों की समस्या को नही समझ पाये। हम क्रिकेट में सबसे आगे तो हैं पर मुनाफ जैसे खिलाडी क्रिकेट में क्यों नही आते, नही समझ पाये। हम अमीर तो बन गए पर विदर्भ के मरते किसानो की मजबूरी नही समझ पाये। आज एड्स से बचने के तरीके रोचक अंदाज़ में बताये जाते है, पर ये नही बताया जाता कि गन्दा पानी पिने से हर साल लाखों लोगों कि मौत होती है। जितने लोग प्रदूषित हवा, प्रदूषित जल से होने वाली बीमारिओं से मरते हैं शायद ही एड्स से मरते होंगे। मलेरिया, फलेरिया, कालाजार, डेंगू, हार्ट प्रोब्लम, लंग्स की तमाम बीमारी, इन्तेस्ताइन की बीमारी, किडनी इन्फेक्शन, आँख की बीमारी, बहरेपन, गंजापन, स्किन प्रोब्लम आदि ऐसी तमाम बीमारियाँ पर्यावरण प्रदूषण की देन है। पर इस बाजारवाद में पैसा ही सब कुछ करवाता है। एड्स में पैसे की कमाई है इसलिए एड्स आज सबसे बड़ी बीमारी है। देश की अमूमन सारी नदियाँ कचरे से पट चुकी है। सारे पहाड़ नंगे हो चुके हैं। जंगल मैदान में तब्दील हो चुका है और खेत की जगह अपार्टमेन्ट ने ले ली है...पर परवाह किसे है ? जब कोई आपदा आती है तभी हम जागते हैं। तरक्की के मायाजाल ने हमें इस कदर अँधा-बहरा कर दिया है कि सिर्फ़ सुनामी और जलजला ही हमें परेशान कर पाती है। फैक्ट्री के कचरे से जहाँ नदी ज़हर बन चुकी है वहीं प्लास्टिक और रसायनिक कचरे ने खेत की मिट्टी को बंजर बना दिया है। और तो और, जंगल की लकडी अवैध व्यापार का शिकार है। जिसने हमें इतनी ऊंचाई दी है उसी को खोखला कर हम अपनी ही नींव कमजोर कर रहे हैं। जागो मेरे भाई जागो। अपनी मिट्टी की रक्षा करो। हम सब को मिल कर हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा, इसे प्रदूषण से बचाना होगा। बेजुबान जानवरों को शिकार होने से बचाना होगा। यही हमसब के हित में है।
देखो क्रिकेट की बुखार से लोग तप रहे हैं। ऐसी बीमारी जिसे हर कोई अपनाना चाहता है। टीम जीती तो दारू और हारी तो टीवी की कबारू। खैर हम भी कभी- कभी इस बीमारी के शिकार हो जाया करते हैं। आख़िर हम सब एक सामाजिक प्राणी जो हैं। मुझे लगता है ये एक तरह का वाइरल इन्फेक्शन है जो तुंरत फैलता है। अगर आपको ट्रेन में बैठने की जगह नही मिल रही हो तो शुरू कर दें क्रिकेटिया वाइरल फैलाना, देखिये फ़ौरन आपको सीट मिल जायेगी। कहीं बैठे बोर हो रहे हो तो शुरू हो जाइये... बस सारे लोग आपकी बीमारी में शरीक हो जायेंगे। सिद्धू भी नेतागिरी का उदाहरण क्रिकेटिया किताब पढ़ कर देते हैं। अखबार और टेलीविजन की दूकान इसी बीमारी को फैला कर चल रही है। मिला - जुला कर देखे तो कई लोगों की रोजी-रोटी इसी बीमारी पर टिकी है। क्राइम रिपोर्टर और पोलिटिकल रिपोर्टर तो सुना था पर अब क्रिकेटिया रिपोर्टर भी पैदा ले चुका है। युवाओं का करियर बन चुका है ये बीमारी। अब आप ही सोचिये बीमारी भी किसी का करियर हो सकता है। डॉक्टर भी इस बीमारी से अछूते नही रहे। टीम की हार से संसद भी संकट में घिरा नज़र आता है। संसद में सोने वाले सांसद भी इस बहस में भाग लेकर अपनी उपयोगिता को साबित करते हैं। पत्रकार भाई तो इसे एक नया धर्म बना कर एक और टेंशन देना चाहते है। जितने ज्यादा धर्म उतने ज्यादा टेंशन। वैसे आइडिया बुरा नही है। लोग पूछेंगे आपका धर्म क्या है ? जवाब होगा --बीमारी और आपके भगवान् ? तो उत्तर होगा --बीमार सचिन। तो ऐसी है हमारे देश की जनता की तबियत। वैसे ये आलेख भी बीमारी ग्रस्त ही लगता है, और ध्यान रहे कहीं इसे पढ़ कर आप भी बीमार न पड़ जाए।
भइया शब्द के एक ही मायने है ''बड़ा भाई'' और बड़ा भाई बाप समान होता है। यू पी बिहार और झारखण्ड के लोग दक्षिण और पश्चिम भारत में भइया शब्द से संबोधित होते हैं। होना भी चाहिए। ये तीनो राज्यों के लोग देश के अगुआ रहे हैं। हर क्षेत्र में यहाँ की आवाम ने अपनी पहचान छोडी है। पाटलिपुत्र जो वर्त्तमान में पटना है देश की प्रथम राजधानी थी। सबसे पहले सम्राट अशोक ने ही विकाश के सही मायने बताये थे। तो मेरे कहने का मतलब है कि पिता समान बड़े भाई की तौहीन करना सुधरे बच्चों का काम नही, असंस्कारी और नालायक बच्चों का काम है। एकल परिवार की हवा है, फिर भी शिक्षित और संस्कारी बच्चे अपने पिता के पाँव को भगवान् राम की खराँव समझते हैं। पर कुछ उदंड बच्चे भी हैं जो अपने बाप को घर से निकाल वृद्धा आश्रम में रहने पर मजबूर करता है। चार बच्चों में अगर एक कुपुत्र निकल जाए तो उसे बच्चा समझ कर माफ़ कर देना चाहिए। आख़िर हम बाप मेरा मतलब है भइया जो ठहरे। कुछ उदंड बच्चे अगर महाराष्ट्र छोड़ने को कहते हैं तो छोड़ दीजिये। बागबां की तरह हमें भी उसे ठुकरा कर देश के भविष्य की और देखना चाहिए। हमें ये याद रखना चाहिए कि इस तरह के मुद्दे को हवा देकर कुछ गुंडे स्वभाव के बच्चे अपनी जेब भरना चाहते हैं। इसलिए मेरे भाई बह्काबे में मत आओ। बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाओ। गाली देने और तौहीन करने से कोई बड़ा नही बन जाता। छोटा बाबू, बाबू ही रहता है और भइया बाप ही कहलाता है।
विदाई की भावुक नमी में जीत का एक चम्मच शक्कर घुल जाये तो यही होता है। पनीली भावनायें मीठी हो जाती है और आसमां थोड़ा और झुककर पलकों पर बैठा लेने को बेताब। जी हाँ ये भारतीय क्रिकेट के महाराज की विदाई है कोई खेल नहीं। विदाई जीत के उस दादा की जो ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पीटकर आता है। अंग्रेजों के भद्र स्टेडियम में अपने जज्बात दबाता नहीं बल्कि साथियो के चौकों और छक्कों और टीम की जीत पर टी शर्ट उतारकर हवा में लहराता है। जिसकी रहनुमाई में १४ खिलाडियो का समूह 'टीम इंडिया' हो जाती है। जो जीते गए मैचों की ऐसी झडी लगाता है की बस गिनते रह जाओ। जो 'टीम ''निकाला मिलने'' पर टूटता नहीं है। लड़ता है। समय का पहिया घूमता है और प्रिन्स ऑफ कोलकाता की टीम में वापसी होती है। भारतीय क्रिकेट का ये फाइटर शतक और दोहरे शतक के साथ सलामी देता है। करीब डेढ़ दशक तक खेल प्रेमियों के दिलोदिमाग पर दादागिरी करने वाले बंगाल टाइगर ने भारतीय क्रिकेट की कमान उस वक़्त संभाली जब हर तरफ अँधेरा था। राह नहीं सूझ रही थी। ये लार्ड ऑफ द विन भारतीय क्रिकेट के सव्यसाची थे । जिन्होंने टीम ही नहीं खेलभावना को पराजय और अवसाद के अंधेरो से बहार निकाल कर बड़े बड़े मैदान में विजय पताका फहरायी। निराशा के बीच आशा की नई किरण तलाशने की सीख सौरव ने ही टीम इंडिया को दी। सौरव गांगुली का आना, उसका होना, और उसका जाना हमारे जेहन में हमेशा तरोताजा रहेगा। भारतीय क्रिकेट के परिवर्तन के सूत्रधार के रूप में सौरव सदा याद किये जाएँगे।
चुनाव जीतने के लिए राजनैतिक दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये मैं नही भारतीय लोकतंत्र का इतिहास बयां करता है। शायद राजनीति भी इसी को कहते हैं। ये भी मैं नही हमारे यंहा के नेताओ के पिछले कारनामे बताते हैं। लोकसभा चुनाव सर पे है, जाहिर है सभी दल जीत के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। एडी-चोटी का जोर मतलब साजिश। बयानबाज़ी तो नेताओ के रास्ते हैं, इसी पर चल के आज के गरीबों के मसीहा अमीरी का स्विस अकाउंट बनते हैं। ओह मैं भटक गया था...तो बात हो रही थी साजिश की। उस साजिश की जो भगवा रंग को बेरंगा करने के लिए महीनो से बचा कर राखी गयी थी। मालेगांव धमाके का तार भगवा रंग से जोड़ कर हाथ अपनी पांचो उँगलियाँ घी में डालने की जुगत में है। कभी इसके लिए सनातन धर्म के संगठनों को जिम्मेवार बताया जाता है, तो कभी आधी पतलून वाले सेवकों को। यंहा तक की कुछ संगठनों को बैन करने की भी कोशिश की जा रही है। साधू-संत भी इसके शिकार हो रहे हैं। खैर इसकी पड़ताल चल रही है। अब दूसरी साजिश....ये है भगवा रंग द्वारा सफ़ेद टोपी उतारने की साजिश। पश्चिम की रीजनल पार्टी द्वारा कुछ राज्यों के लोगों को पिटवा कर दिल्ली में कीचड़ भरे तालाब बनवाने की साजिश। अब कीचड़मय माहौल क्यों बनेगा भाई? आप तो समझ ही गए होंगे .... नही समझे । अरे भाई कीचड़ में ही एक ख़ास तरह के फूल खिलते हैं। सवाल ये उठता है की पिटवाने से फूल कैसे खिलेंगे ...जब लोग पीटेंगे तो और वहा के लोग पीटेंगे जहा की राजनीति सबसे पावरफुल होती है, तो जरूर आग लगेगी, और जब आग लगेगी तो जनपथ तक धुंआ जरूर जाएगा। धुंआ से लोग छातपतायेंगे, तो सफ़ेद टोपी ज़मीन पे गिरेगी ही।जिस दौर में रहते हैं...
सबसे आगे निकलते हैं।
ऊपर लिखी दो लाइने किसी और ने नही अभी अभी मैंने ही कही है। अपने लिए नही अपने तमाम शहर वासियों के लिए कही है। क्यों कही ये भी आपको बता दू। खनिज में हम सबसे आगे, खेल में भी सबको पछाडे, अख़बार भी कही और का नही अपने शहर का, सबसे पहले सबके दरवाजे पहुचता है। रही बात टेलीविजन की तो उसमे भी हमारा शहर अब सबको चुनौती देगा। बस चंद दिनों का इंतज़ार है। ये 'सफ़र' भी 'रफ़्तार' पकडेगा, और यकीनन सबसे आगे ही चलेगा। चमचमाते चैनलों की रेस में अब रांची भी अपना नाम दर्ज कराने वाला है। जल्द ही हमारे शहर में कुछ चैनल खुल रहे है जिसमे न्यूज़ के साथ-साथ प्रोग्राम भी दिखाए जायेंगे। ये वाकई हमारे लिए गर्व की बात है। ऐसे लोग बधाई के हक़दार हैं, जिन्होंने हम शहर के लोगों को फ़क्र करने का मौका दिया। धन्यवाद ......